Bollywood news: मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर को 49वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्टर ने अपनी लेडी लव मलाइका के साथ सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। फोटो में अर्जुन उन्हें रोमांटिक अंदाज में निहार रहे हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका-अर्जुन की यह फोटो बेहद सुर्खियों में है।
अर्जुन ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया विश
बीती रात अर्जुन ने 12 बजे मलाइका को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- हैप्पी बर्थडे बेबी, जैसी हो वैसी रहो, हमेशा मेरी रहना।’ अर्जुन की पोस्ट पर मलाइका ने भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं सिर्फ तुम्हारी हूं।’ फोटो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर बेहद रोमांटिक अंदाज में उनके साथ पोज दे रहे हैं।
बी-टाउन सेलेब्स ने किया मलाइका को विश
अर्जुन के इस पोस्ट पर कई बी-टाउन सेलेब्स ने उन्हें विश किया। एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कपल की इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट किया। डायरेक्टर अर्जुन कपूर ने भी मलाइका को विश करते हुए लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मल्ला।’ इसके अलावा भी कई सेलेब्स ने मलाइका को जन्मदिन की बधाइयां दी। सेलेब्स के अलावा मलाइका के फैंस ने भी उन्हें बर्थडे विश किया।
- मलाइका-अर्जुन की लव स्टोरी
मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब से वो हर इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं। मीडिया में कई बार दोनों की शादी की खबरें भी आई हैं, लेकिन अभी तक कपल ने शादी को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है। जब कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया तब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, हालांकि समय के साथ मलाइका-अर्जुन ने सभी को गलत साबित कर दिया।