राम सेतु: 7 हजार साल पुराने इतिहास की तलाश में निकले अक्षय कुमार, जानिए राम सेतु का इतिहास

राम सेतु का इतिहास: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। ये फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के मुताबिक रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और ये फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है, मिशन है राम सेतु के 7 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *