कृषि उपज मंडी मंदसौर : श्री शिव महापुराण कथा के कारण कृषि उपज मंडी में नीलामी समय बदला गया। जिंसो की नीलामी का समय जानिए।

कृषि उपज मंडी मंदसौर : मंदसौर में कल से कालेज परिसर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते कृषि उपज मंडी मंदसौर में फसलों की नीलामी के समय में बदलाव किया गया है। श्री शिव महापुराण कथा मंदसौर पं. श्री प्रदीप जी मिश्रा द्वारा संचालित की जाएगी, जिसके कारण भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर पहले कृषि उपज मंडी मंदसौर में निलामी बंद रखने का निर्णय लिया गया था लेकिन किसानों की परेशानी देखते हुए कृषि उपज मंडी मंदसौर में फसलों की नीलामी जारी रखी गई लेकिन फसलों की नीलामी का समय बदल दिया गया है।

जानिए कृषि उपज मंडी मंदसौर की नीलामी का समय

लहसुन:- 8.30 से 1.00 बजें तक
मैथी :- 9.00 से 12.00 तक
धनियां :-12.15 से 1.00 तक
अलसी:- 9.00 से 12.00 तक
असालीया:-12.00से 1.00 तक
सोयाबीन:-9.00 से 12.30 तक
मटर,मूंग:-12.45 से 1.00 तक
गेहूं:- 9.00 से 1.00 तक
रायड़ा :-9.00से 10.30 तक
ईसबगोल :-11.05 से 12.00 तक
तिल्ली,तारामीरा :-12.45 से 1.00 तक
पयाज:-9.00 से 11.15 तक
मक्का:-11.30 से 12.00 तक
कलोंजी :-12.05 से 1.00 तक
डालर:-9.00 से 10.30 तक
मसुर:- 10.45 तक 12.00 तक
उड़द:- 12.05 से 1.00 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *