मध्यप्रदेश न्यूज़: आजकल कृषि उपज मंडी मंदसौर में उपज की बंपर आवक हो रही है। वही बीते कल दोपहर के समय बारिश की स्थिति बनने पर किसानों द्वारा जल्दी उपज निलाम करने की मांग की गई। इस दौरान ट्राली खड़ी करने की बात पर 2 किसान पक्षों के बीच विवाद हो गया। किसानों द्वारा हंगामा मचाया गया और नीलामी बंद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। करीब 20 मिनट तक विरोध के बाद मंडी नीलामी शुरू की गई।
मध्यप्रदेश न्यूज़: फिलहाल त्योहारों को देखते हुए कृषि उपज मंडी मंदसौर में उपज की बंपर आवक हो रही है। मंडी प्रबंधन समिति द्वारा सभी उपज के लिए नीलामी का समय तय कर रखा है। बीते कल दोपहर के बाद बारिश का मौसम बनने की स्थिति में किसानों ने सभी उपज की नीलामी जल्दी शुरू करने की मांग को लेकर हंगामा मचाया था। इसको लेकर कई किसान नारेबाजी करते हुए मंडी कार्यालय तक पहुंच गए। यहां किसानों को सचिव जगदीश सिंह परमार ने समझाइस देकर मामले को शांत किया। इस हंगामे के दौरान करीब 20 मिनट तक विरोध चलता रहा और फिर निलामी कार्य शुरू किया गया।
ट्राली खड़ी करने को लेकर 2 किसानों में हुआ विवाद
मध्यप्रदेश मंदसौर मंडी न्यूज़: मंडी की नीलामी जल्दी शुरू कर लो की मांग के बाद किसानों के बीच आपस में ट्राली खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद 2 पक्षों में बदल गया और मारपीट में शुरू हो गई। मौके पर वायडीनगर थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर मामले को संभाला गया। पुलिस विवाद करने वाले किसानों को थाने ले गई जहां समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मंडी सचिव परमार का कहना है कि मंडी में सभी प्रकार की उपज के लिए समय तय किया गया है लेकिन किसान अपनी उपज पहले निलाम कराना चाहते हैं। यह संभव नहीं है। किसानों द्वारा इसलिए हंगामा मचाया गया था लेकिन किसानों को समझाइश देकर शांत कर दिया गया है।
रोजाना कृषि उपज मंडी मंदसौर की सभी फसलों के भाव जानने के लिए यहां जाएं 👇👇
विडियो के साथ सभी फसलों के भाव जानने के लिए You tube चैनल फालो करें।👇👇
mandi Bhav jankari