मंदसौर मंडी:- मंदसौर में पंडित प्रदीप जी मिश्रा की कथा के चलते कृषि उपज मंडी मंदसौर नीलामी का समय परिवर्तित किया गया था लेकिन इसके बाद अधिक भीड़ को देखते हुए कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में भी निलामी समय में परिवर्तन कर दिया गया है। मंडी प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि उपज मंडी पिपलिया मंडी में दोपहर 12:30 बजे तक ही नीलामी कार्य चलेगा। यह समय दिनांक 2 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। वहीं कृषि उपज मंडी मंदसौर में लहसुन की अधिक आवक होने से नीलामी कार्य 8:30 बजे से शुरू कर दिया गया है। मंडी प्रशासन के अनुसार कृषि उपज मंडी मंदसौर में 2:00 बजे तक तौल समेत सभी कार्य पूरे कर लिए जाते हैं। इसके बाद मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद कर दिया जाता है। पंडित प्रदीप जी मिश्रा की कथा के चलते 2:00 बजे तक मंडी को चालू रखा जाता है।
मंदसौर मंडी:- इधर अंचलों में फसल कटाई के कारण भी मंडी में अधिक आवक देखने को मिल रही है। हालांकि मंडी नीलामी समय में परिवर्तन हो यातायात परिवर्तन करने से किसान कृषि उपज मंडी कम पहुंच रहे हैं। प्रतिवर्ष नवरात्रि के दौरान कृषि उपज मंडी मंदसौर में बंपर आवक देखने को मिलती है लेकिन इस बार कथा के चलते मंडी नीलामी समय में परिवर्तन किया गया है, इस कारण किसान मंडी पहुंचने से बच रहे हैं। मंडी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मंडी के नीलामी समय में परिवर्तन किया गया है। 2 अक्टूबर से मंडी नीलामी समय पहले जैसे शुरू हो जाएगा।