मध्यप्रदेश न्यूज़: बालाघाट शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय में लांजी की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल के स्टाफ ने महिला का सामान्य प्रसव कराया है। तीनों बच्चे व माता स्वस्थ है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़घाव बताया कि अस्पताल में महिला ने तीन बेटियों काे जन्म दिया है। जिला चिकित्सालय बालाघाट में वार्ड नंबर 11 लांजी की रहने वाली निलेश्वरी पति महेंद्र नाकतोड़े (25) को उसके परिजन प्रसव के लिए लाए थे। जिला चिकित्सालय के स्टाफ ने इस महिला का सामान्य प्रसव कराया है। महिला का पहला प्रसव है। उन्हाेंने कहा कि यह जिला अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। ऐसे जटिल प्रकरण में आपरेशन न कर स्टाफ ने सामान्य प्रसव कराया है।
अस्पताल में जन्मी बेटियों के साथ स्टाफ।
मध्यप्रदेश न्यूज़: डॉ धबड़गांव ने बताया कि पहले बच्चे का वजन 2 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का 1.5 किलोग्राम एवं तीसरे का 1.3 किलोग्राम है। तीनों बच्चे एवं प्रसूता पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। इस प्रसव को कराने में मुख्य रूप से जिला चिकित्सालय बालाघाट की नर्सिंग ऑफिसर शीला पटले, गीता हरिनखेडे, रीना पारधी, राजकुमारी नागेश्वर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ धबड़गांव ने बताया कि जिला चिकित्सालय बालाघाट में पिछले तीन माह में यह तीसरी घटना है।

किरनापुर की प्रीति नंदलाल मेश्राम ने 4 बच्चों को जन्म दिया था।
मध्यप्रदेश न्यूज़: इसके पूर्व भी 3 बच्चों का सीजर के माध्यम से ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया था। करीब चार महीने पहले किरनापुर तहसील के गांव जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। इनमें तीन लड़के और 1 लड़की थी। चारों बच्चे स्वस्थ थे। उसका ऑपरेशन से प्रसव कराया था।