किसान परेशान: बालागुड़ा के किसान नंदकिशोर पाटीदार ने अपनी 24 बोरी लहसुन खदान के पानी में बहा दी, अब अच्छे दाम नहीं दिए तो होगा आंदोलन

मध्यप्रदेश किसान न्यूज़: मंदसौर जिले में लगातार लहसुन के दामों में गिरावट होती जा रही है। इसके कारण जिले के सभी किसान काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। आक्रोशित किसान अपनी लहसुन को बेचने की बजाय पानी में बहा रहे हैं। जिले के बालागुड़ा गांव के एक किसान नंदकिशोर पाटीदार ने दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराज होकर अपनी एक ट्राली लहसुन को गांव के पास स्थित खदान के पानी में बहा दिया। इसका जब वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस भी सरकार के विरोध में आ गई और कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि:- किसानों को लहसुन के अच्छे दाम दिए जाए वरना आंदोलन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश किसान न्यूज़: जानकारी के अनुसार बालागुड़ा के किसान नंदकिशोर पाटीदार ने अपनी 24 बोरी लहसुन पानी में बहा दी। किसान नंदकिशोर का कहना है कि उसने अपनी 4 बीघा जमीन पर लहसुन की खेती की थी जिसमें करीब ₹50000 का खर्च आया था। इसके बाद जब वह अपने लहसुन को लेकर कृषि उपज मंडी पहुंचा तो किसान को लहसुन के दाम इतने कम मिले कि वह उन्हें बेच भी नहीं सका। लहसुन के दाम इतने कम थे कि वह लहसुन को बेचकर अपना खर्चा भी नहीं निकाल पा रहा था। इसी से गुस्साए किसान ने अपनी लहसुन से भरी ट्राली को वापस लाकर गांव के पास स्थित खदान के पानी में बहा दिया। पास में मौजूद कुछ किसानों ने इसका वीडियो बना दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पानी में अपनी लहसुन बहाते हुए किसान नंदकिशोर पाटीदार

200रू से 3 हजार रुपए क्विंटल तक बिक रही लहसुन, किसान जाएं तो कहां जाएं

मध्यप्रदेश न्यूज़: वर्तमान में जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में लहसुन के भाव किसानों को ₹200 प्रति क्विंटल से लेकर ₹3000 प्रति क्विंटल तक ही मिल रहे हैं। इतने में तो किसानों को लहसुन मंडी तक लाने का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। इससे जिले के किसान काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते देख कांग्रेस भी सरकार के विरोध में आ गई है। कांग्रेस के सदस्यों का कहना है कि अगर लहसुन के दाम नहीं बढ़ाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।

अपनी 24 बोरी लहसुन किसान ने पानी में बहा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *