मध्यप्रदेश मंदसौर न्यूज़: मंदसौर यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीड रेजर गन तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसका उपयोग कर यातायात पुलिस मंदसौर ने तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है। यह तकनीक तेज रफ्तार से जा रहे वाहनों को पकड़ने में काफी कारगर साबित हुई है।
मध्यप्रदेश यातायात पुलिस: मंदसौर यातायात थाना प्रभारी शेलेन्द सिंह सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के महू नीमच हाइवे पर इंटरसेप्टर मोबाइल वाहन द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद मंदसौर यातायात पुलिस द्वारा महू नीमच हाइवे पर अभियान चलाया गया। इसमें नई तकनीक से लैस इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन का उपयोग कर तेज रफ्तार वाले 87 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 45 हजार 500 रूपए का शमन शुल्क जुर्माना राशि वसुली गई।