मध्यप्रदेश न्यूज़: 10 लाख रुपए मांगे नहीं दिए तो सीने पर राइफल अड़ाकर बेरहमी से पीटा

मध्यप्रदेश न्यूज़: ग्वालियर में एक गर्वमेंट बैंक की असिस्टेंट मैनेजर के साथ उसके ही पति द्वारा अननेचुरल सेक्स करने का मामला सामने आया है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर से डॉक्टर पति शादी के बाद से ही अननेचुरल तरीके से संबंध बनाता आ रहा था। जब भी पत्नी विरोध करती तो सीने पर राइफल अड़ाकर उसके साथ जबरदस्ती करता था। पति दहेज में 10 लाख रुपए की डिमांड करता था। घटना थाटीपुर इलाके में 15 जनवरी 2020 से अभी तक के बीच की है।

मध्यप्रदेश न्यूज़: इस दौरान बैंक ऑफिसर ने एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय भी डॉक्टर पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसे बेटे सहित घर से निकाल दिया। अब जाकर पीड़ित पत्नी ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अननेचुरल सेक्स व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
शहर के थाटीपुर निवासी 30 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) एक गर्वमेंट बैंक में बतौर असिस्टेंट मैनेजर पदस्थ हैं। 15 जनवरी 2020 को उसकी शादी थाटीपुर निवासी एक डॉ. राजा (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो ठीक चला, लेकिन उसके बाद महिला को पता लगा कि उसका पति कितना बढ़ा शैतान है। पति शादी के एक महीने बाद ही असिस्टेंट बैंक मैनेजर से अननेचुरल सेक्स करने लगा। जिससे महिला को काफी तकलीफ होती थी। जब भी वह विरोध करती तो अलमारी से राइफल निकालकर उसके सीने पर अड़ा देता था। डॉक्टर पति ने शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह दहेज में 10 लाख रुपए की डिमांड करता था। इतना ही नहीं विरोध करने पर पीटता था।

पति, सास-ससुर व देवर करते थे प्रताड़ित

मध्यप्रदेश न्यूज़: शिकायत में असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि ऐसा नहीं है कि पति ही उसे प्रताड़ित करता था। 10 लाख रुपए के लिए सास-ससुर व देवर भी प्रताड़ना देते थे। कई बार उसे पीटा जाता था। बचने के लिए उसने सास को 10 हजार रुपए महीना अपनी सैलरी से देना शुरू कर दिया था। पर इसके बाद भी उस पर प्रताड़ना कम नहीं हुई। पति गलत तरीके से संबंध बनाने के लिए पीटता था तो सास-ससुर और देवर दहेज के लिए पीटते थे।

बेटा सहित घर से निकाल दिया

मध्यप्रदेश न्यूज़: फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी पर बैंक ऑफिसर के पिता ने डॉक्टर दामाद को सोने की चेन व एक लाख रुपए नकद दिए थे। इसके बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ पति और उसके परिजन की डिमांड कम नहीं हुईं। एक दिन उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह असिस्टेंट बैंक मैनेजर अपने पिता के घर रह रही है। साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति व उसके पिता, भाई और मां पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *