मध्यप्रदेश न्यूज़:लहसुन के भाव कम होने से गुस्साए किसान ने 20 बोरी से अधिक लहसुन तालाब में बहा दी, भावों में गिरावट

मध्यप्रदेश न्यूज़: प्रदेश सहित मंदसौर में लहसुन के घटते दाम किसानो को खून के आँसू रुला रही हैं। लहसुन की खेती में लगने वाली कुल खपत भी किसानो को अर्जित नही हो पा रही है। मंडियो मे लहसुन की बढ़ती आवक के साथ ही उसके दाम में भी भारी गिरावट आ रही हैं।

मध्यप्रदेश न्यूज़: मंदसौर के दलौदा तहसील के गाव बनी के एक किसान मदन धाकड़ ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा की लहसुन की बिक्री के लिए कई दिनों तक लंबी कतारो मै लगने के बाद भी उचित भाव न मिलने से वे काफी नाराज है। उन्होंने बताया की लहसुन सिर्फ 300 रुपए क्विंटल या उससे भी कम दाम पर बिक रही हैं। जिससे उसका किराया तक नहीं निकल पा रहा है।मदन धाकड़ सहित अन्य किसानो ने बताया कि 5 बीघा लहसुन कि खेती करने मै डेढ़ लाख से भी अधिक का खर्च आता है। 50 किलो कि एक बोरी को मंडी तक लाने मे 150 रुपए का खर्च आता है। और मंडी मैं लहसुन 3 रुपए किलो बिक रहा है। इस वजह से मदन धाकड़ ने 20 बोरी लहसुन को तालाब मै बहा दिया।

लहसुन के कम दाम के चलते किसान लाचार

मध्यप्रदेश न्यूज़: मंदसौर की कषि उपज मंडी में आ रही लहसुन की भारी आवक, लेकिन दाम कम मिलने के कारण किसान नाराज हैं।गुरुवार को मंडी मे 17 हजार कट्टे तकरिबन 9 हजार क्विंटल लहसुन अधिकतम 3000 रुपए तक के भाव से खरीदी गई है। किराया ही न निकलने के चलते किसान को यह कदम उठाना पड़ा। अपनी फसल को युही कोडियो के दाम बेचने से बेहतर किसान ने उसे बहाना सही समझा। युही अपनी फसल को बहा देना कोई आम बात नहीं है मजबूरी के चलते किसान बंधु को यह कदम उठाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *