मध्यप्रदेश न्यूज़: मंदसौर के एक गाँव अलावदा खेड़ी मे तेंदुए के फुटमार्क देखें गए हैं। जिसके कारण पूरे गाँव मे दहशत का माहौल बना हुआ है।वन विभाग द्वारा छानबीन की जा रही है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश न्यूज़: जंगली जानवर की पुष्टि करने आई वन विभाग की टीम ने सबसे पहले फुटमार्क की जाँच की। जिसके बाद वन विभाग के डीएफो आदर्श श्रीवास्तव ने बताया की किचड में पदचिन्हों के मिलने से जानवर की सटीक पुष्टि नहीं की जा सकी। जानकारी देते हुए उन्होंने तेंदुए के होने की आशंका जताई है। अलावदा खेड़ी के ग्रामीणों ने बताया की गाव मे जंगली जानवर के होने की पुष्टि 4 दिन पहले ही हो गई थी। जानवर ने बीते तीन दिनों में 6-7 गायों को मार दिया है, 3-4 गायों के बछड़ो, और 2-3 पालतू व आवारा कुत्तों का भी शिकार किया है। जिसके बाद ग्राम वासियो ने शिकायत दर्ज करवाई।

मध्यप्रदेश न्यूज़: वन विभाग की टीम ने जांच कर किसी तेंदुए के होने की आशंका जताई। जिससे बचाव के लिए वन विभाग की टीम ने गाँव मे कैमरा लगाए जिससे जानवर की पुष्टि पुख्ता रूप से की जा सके। वन विभाग के अनुसार पदचिन्ह किसी तेंदुए व लक्कडबघे के हो सकते है जिनसे बचाव के लिए गाव मे पिंजरे लगा दिये गए है।