मध्यप्रदेश न्यूज़: बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक करवाते रहे परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मध्यप्रदेश न्यूज़: शिवपुरी जिले के गोपालपुरा ग्राम गोपालपुर बड़ी बाखर निवासी वृद्ध महिला को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को उपचार के लिए अस्पताल न ले जाते हुए पहले झाड़फूंक करवाने ले गए। जानकारों की तमाम कोशिशें विफल रहीं, तब कहीं जाकर महिला को उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया, लेकिन देरी से अस्पताल पहुंचने के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मध्यप्रदेश न्यूज़: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय संतो पति मुरारी धाकड़ शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान जैसे ही वह घर के बाहर निकली तभी उसे चबूतरे पर बैठे सांप ने उसे डस लिया। बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। बुजुर्ग महिला की सर्प दंश की खबर सुनने के बाद परिजन पहले बुजुर्ग महिला के झाड़फूंक के लिए ले गए।

शव को लेकर भटकते रहे परिजन

मध्यप्रदेश न्यूज़: तमाम झाड़फूंक के बाद बुजुर्ग महिला की हालात में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद परिजन बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। ग्वालियर में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कालेज शिवपुरी ले आए। यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने महिला का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *