180 किमी की रफ्तार से दौड़ी :Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन का शामगढ़ से महिदपुर के बीच हुआ ट्रायल

Vande Bharat train

Vande Bharat Train: मंदसौर। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के कोटा से महिदपुर रोड़ स्टेशन तक 180 किमी की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वंदे भारत 2 के स्पीड ट्रायल में ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर लिया है। कोटा-नागदा सेक्शन के बीच हुए इस ट्रायल में ट्रेन ने 120 किमी, 130 किमी, 150 किमी और फिर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर दिया। रेल मंत्री ने वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिनमें 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती ट्रेन में पानी से भरे गिलास में से एक बूंद भी पानी नहीं गिरा। इस रफ्तार पर भी ट्रेन में कोई झटके नहीं लग रहे हैं।

27 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन के ट्रायल में शामिल होने के लिए कोटा आने की जानकारी है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। ट्रेन में 16 कोच और वह भी पूरी तरह से वातानूकुलित है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर ट्रेन की रफ्तार को देखेंगे। गुरुवार को ट्रेन कोटा से शामगढ़ होते हुए महिदपुर रोड और वहां से सीधे कोपरान के आगे घाट का बराना ले जाई गई वहां से पुनः कोटा पहुंची। बुधवार देर शाम ट्रेन चंडीगढ़ से कोटा पहुंची थी। जहां रेलवे यार्ड में तकनीशियन द्वारा रखरखाव किया गया। वंदे भारत ट्रेन वापसी में महिदपुर से 1.14 पर चली और शामगढ़ 1.57 मिनट पर पहुंची। मात्र 43 मिनट में ट्रेन महिदपुर से शामगढ़ आ गई। इस रूट पर पहले दिन वंदे भारत ट्रेन की रप्तार 130 किमी रख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *