NEEMUCH KHABAR
नीमच : तेज रफ्तार बस ने शुक्रवार सुबह एक युवक ने कु चल दिया। इसमें युवक गंभीर रूप घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर युवक को उदयपुर रैफर कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्वालटोली वासियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया। घंटों तक प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने समझाइश देकर जाम खुलवाया।
शुक्रवार सुबह बाहेती ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-44-पी-0459 के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक बस को चलाते हुए निम्बाहेड़ा पर ग्वालटोली में ग्वालटोली निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र रमेश नायक को जोर की टक्कर मार दी। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। इस दौरान बस चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने स्पीड़ ब्रेकर, मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की। काफी देर तक चर्चा होती रही। फिर अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन कर रहे लोग मान गए और प्रदर्शन खत्म कर दिया।
जैन स्तंभ पर चढ़ा युवक, करीब दो घंटे बाद उतार नीचे
नीमच। शहर के ह्दय स्थल फव्वारा चौक स्थित जैन स्तंभ पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक चढ़ गया। वह स्तंभ से कूदने की नाकाम कोशिश करता रहा। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। इस दौरान देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन करीब दो घंटे तक उसने पुलिस को परेशान कर दिया। काफी मशक्कत के बाद विद्युत कंपनी के वाहन की मदद से पुलिस ने युवक को नीचे उतारा और उसे थाने ले गई। युवक का नाम सुनील राजहंसवानी बताया जा रहा है।