मौसम आज के मौसम समाचार:- प्रदेश के किसानों को पहले तो भारी बारिश ने परेशान किया और अब कड़कती धूप किसानों को सता रही है। कुछ दिनों पहले जिले में तीन दिनों तक हुई तेज बारिश ने किसानों के खेतों को तालाब बना दिया था। बारिश इतनी तेज हुई कि अभी भी कई किसानों के खेतों 4 फिट तक पानी भरा हुआ है। खेतों में पानी भरा रहने के कारण खेतों की फसलें धीरे-धीरे सड़ने लगी है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को बहुत बार अवगत भी कराया गया लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा सूध नहीं ली गई है।
मौसम समाचार मध्यप्रदेश: मंदसौर जिले के किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है जिसके कारण सोयाबीन और अन्य सभी फसलें सड़ने लगी है। इतना नुकसान होने के बाद भी प्रशासन द्वारा किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम चार दिनों बाद भी किसानों की फसलों का सर्वे करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। नदी के आसपास वाले इलाकों में सभी किसानों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार और पटवारी से शिकायत करने के बाद भी उनके द्वारा सुध नहीं ली गई है।

कलेक्टर गौतम सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए तुरंत सर्वे करने के निर्देश
मौसम समाचार: मामले में तहसीलदार का कहना है कि खेतों में पानी सूखने के बाद ही वास्तविक सर्वे किया जा सकता है जबकि कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों को तुरंत सर्वे करने के निर्देश दे दिए थे। वहीं किसानों का कहना है कि खेतों में इतना पानी भरा है कि एक सप्ताह तक काम करना भी मुश्किल है। प्रभावित किसानों के अनुसार खेतों में भरा पानी सूर्य की वजह से गर्म होगा और इसके बाद फसल को नुकसान पहुंच जाएगा जिसके कारण फसल सूख जाएंगी। कलेक्टर गौतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को बीमा क्लेम कराने के लिए नंबर सर्कुलेट किए गए हैं। वही कलेक्टर गौतम सिंह ने किसानों से यह भी कहा कि जल्द ही राजस्व अधिकारियों द्वारा आपके खेतों का सर्वे कर लिया जाएगा।