तिरंगे से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं : Mandsaur News

देश के प्रति सब एक हैं

हर घर शान से लहराएगा तिरंगा : देश के प्रति सब एक हैं, प्रशासन से लेकर सामाजिक स्तर पर भी चल रही तैयारियां,

मंदसौर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जहां शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारी चल रही है। वहीं घरों में तिरंगा लगाए जाने को लेकर भी उत्साह का माहौल तैयार हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर घर तिरंगा यहीं संदेश देगा कि देश के प्रति हम सब एक है और हमेशा एक ही रहेंगे। हमारे लिए तिरंगे से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। इसी को लेकर उत्साह है। देश भक्ति और एकता की भावना जागेगी। हर घर तिरंगा अभियान 11 से 17 अगस्त तक मनाया जायेगा। इसके साथ ही मंदसौर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भी युवा, महिला, पुरुष सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं। तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर रविवार को नपा सभागार में बैठक आयोजित हुए, आयोजन को भव्य बनाने के लिए उपस्थितजनों से सुझाव भी लिए गए

पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने की पहल बहुत ही अच्छी है। दशपुर जागृति मंच द्वारा 2014 में तिरंगा, गाय, गंगा सम्मान यात्रा जिले की आठो तहसीलों में निकाली थी। पश्चात हमने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर निवेदन किया था, देश के प्रत्येक घर पर 15 अगस्त व 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाना चाहिये। जिस तिरंगे में हमारा अमर शहीद लिपटकर आता है उससे बड़ी कोई चीज हमारे कोई हो ही नहीं सकती है। जब प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराएगा तो यह संदेश जाएगा कि हम धर्म, जाति में अलग-अलग है, लेकिन देश के प्रति हम सब एक है।

देश के प्रति सब एक हैं

सत्येन्द्रसिंह सोम, सामाजिक कार्यकर्ता

देश में राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना को जागृत करने के लिए, हर घर तिरंगा लहराए जाना और तिरंगा यात्रा का आयोजन बहुत ही स्वागत योग्य पहल है। घर-घर तिरंगा लहराएंगे तो निश्चित ही राष्ट्र के प्रति दायित्व का निर्वहन होगा और जनजागृति का संदेश जाएगा। इससे हम सभी राष्ट्र के प्रति आचरण करते हुए जीवन को खुशहाल करेंगे, यह माहौल देश के लिए बहुत लाभदायक होगा। घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा उस तरह का पर्व हो जाएगा जो पूरा देश एक साथ मनायेगा। सभी धर्म, जाति के लोग जब एक साथ तिरंगा लहराएंगे तो देश के प्रति समर्पण का भाव हमें देखने को मिलेगा।

अजीजुल्लाह खान, सामाजिक कार्यकर्ता

आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी मना रहे है। तिरंगा यात्रा निकलेगी इससे राष्ट्र के र्प्रति जनजागृति बढ़ेगी। घर-घर तिरंगा हम फहराएंगे जिससे हर घर देश के प्रति सम्मान का भाव भी बढ़ेगा, स्वतंत्रता दिवस पर उत्साह भी बढ़ेगा। हर सभी अपने घर पर तिरंगा लगाए उसका सम्मान भी रखे। जिस तरह सभी त्यौहार हम है उसी तरह घर-घर तिरंगा लगाने के इस उत्सव को भी हम उत्साह से मनाये। तिरंगा लगाने का उदेश्य यह होना चाहिये की देश में सभी ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी है, उसी तरह भाईचारा रहना चाहिये। आतंकवाद व किसी भी राष्ट्र विरोधी तत्वों को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिये।

हर घर तिरंगा लगाए जाने की पहल का बहुत स्वागत किया जाना चाहिये। सभी को अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिये। हर घर तिरंगा लगाए जाने से एक उत्सव का भाव उपस्थित होगा। जब सभी घर पर एक साथ तिरंगा लहराएंगे तब देश भक्ति का अदभुत नजारा उपस्थित होगा। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा को लेकर भी सभी में बहुत उत्साह है।

नंदू भाई आडवाणी

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर सभी में बहुत उत्साह है। घर-घर तिरंगा लहराए जाने से राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में वृद्धि होगी। सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाए। हम सभी भारतीय यह पर्व एक साथ मिलकर बनायेंगे, जिससे हमारा देश ओर मजबूत होगा, सभी मिलकर देश को आगे बढ़ायेंगे।

अनिता दीदी, मंदसौर

घर-घर तिरंगा फहराए जाने को लेकर उत्साह है। जब प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराएगा तो यह संदेश जाएगा कि देश के लिए हम सब एक है। हमें एक ही रहना है और मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और हम सभी शान से तिरंगा लहराए। देश भक्ति का जज्बा बढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा। तिरंगा यात्रा को लेकर भी सभी में बहुत उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *