घरों पर तिरंगा फहराते ही गगन भी होगा खुश : Mandsaur News

tiranga

हर घर तिरंगा अभियान : जागरूकता के लिए चल रहे कार्यक्रम, तैयारियों में भी छाया उत्साह

मंदसौर  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही है। अपने घरों पर तिरंगा लगाने को लेकर नागरिकों में भी खासा उत्साह है । नागरिको का कहना है कि जब प्रत्येक घर की छत पर तिरंगा लहराएगा तो हमारा गगन भी खुश होगा, देश भक्ति का अनूठा नजारा प्रस्तुत होगा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिको का कहना है कि सभी अपने घरों की छत पर तिरंगा जरूर लगाएं । जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस अभियान में सभी नागरिकों की भागीदारी हो इसके लिए गांव-गांव प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए कार्यक्रम चल रहे है। वहीं प्रशासन के अधिकारी भी बैठके कर हर घर तिरंगा लगाए जाने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है।

tiranga

मेहंदी से राष्ट्रीय ध्वज बनाकर व रैली निकाल कर रहे जागरूक

जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में मेहंदी से राष्ट्रीय तिरंगा बनाकर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर गौतमसिंह एवं सीईओ जिला पंयायत कुमार सत्यम का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जागरूकता लाने तथा उनके आचरण में देशभक्ति की भावना जागृत की जायेगी। इस अभियान का हिस्सा बने और घरों पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज को फहराये। नागरिक भी राष्ट्रीय ध्वज बनाकर न सिर्फ घरों पर फहराये बल्कि समाज के लोगों तक निःशुल्क वितरण भी करें। अभियान को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली भी निकली।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक के दिल में देश प्रेम की भावना जगाना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व जागरूकता को बढ़ावा देना है। हर घर तिरंगा लगाने का यह अभियान बहुत ही अच्छा है, सभी अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाए।

रजत सोमानी, जनकुपुरा

आज हम आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे है। हमारा देश स्वस्थ व समृद्ध व शिक्षा के क्षेत्र में फिर से विश्व गुरू बने और अन्य देश हमारी भारतीय संस्कृति का अनुसरण करे। अमृत महोत्सव पर हम सब उन्नाति की ओर अग्रसर है।

पारसमल फाफरिया, हनुमान नगर

आजादी के अमृत महोत्सव पर देशवासियों के मन में राष्ट्र ध्वज के प्रति जो प्रेम जागृत करने का भाव पैदा किया जा रहा है वह सराहनीय है। यह राष्ट्र भक्ति के जागरण का अभियान है। घर-घर तिरंगा लगराये जाने से हर मन के साथ ही गगन भी खुशी से झूम उठेगा।

नेमकुमार कुदार, कालाखेत

हर घर तिरंगा अभियान में हम सभी को अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिये, इस अभियान में भारत क प्रत्येक नागरिक भाग ले। आजादी का जश्न उल्लास के साथ मनाना चाहिये । राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव व समृद्धि का प्रतीक है। सभी में बहुत उत्साह है।

दीपक जैन, जनता कालोनी

हर घर तिरंगा लहराए जाने से देश भक्ति का अनूठा नजारा प्रस्तुत होगा। हम सभी अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाए। हर घर तिरंगा लगाने का यह अभियान बहुत ही अच्छा है। हम भारतीयों के लिए यह बहुत बड़ा पर्व है।

सुरेश बाबानी, जमीदार कालोनी

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने का यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। सभी घरों पर तिरंगा लगाएं, देश के प्रति एकता का भाव जागृत होगा। इस अभियान से लोगों में देश के प्रति स्नेह बढ़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *