Hanuman Chalisa lyrics in Hindi हनुमान चालीसा चौपाई

Hanuman chalisa lyrics

नमस्कार दोस्तों हम आज हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa या हनुमान चालीसा का पाठ Hanuman Chalisa lyrics बताएंगे जो की हनुमान भक्तो को काफी आवकश्यता पड़ती है हनुमान भक्त दिन में कई बार इस पाठ का सुमिरन करते रहते है और उन्हें हनुमान चालीसा लिरिक्रस ढूढ़ना पड़ता है और हिंदी में सही हनुमान चालीसा लेरिय Hanuman Chalisa lyrics नहीं मिलती इस लिए हमने इस आर्टिकल में हमने हनुमान चालीसा लिरिक्रस Hanuman Chalisa lyrics को हिंदी में लिखा है जिससे भक्तो को आसानी से मिल जाये

Hanuman Chalisa lyrics

दोहा :

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। 

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

भक्तो आप निचे दिए हनुमान चालीसा पाठ के ऑडियो को प्ले करे और उसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते है जिससे की आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने में आसानी तथा एक भक्ति का वातावरण बनेगा

Hanuman Chalisa audio mp3 in Hindi

चौपाई :

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा।

कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

कांधे मूंज जनेऊ साजै।

संकर सुवन केसरीनंदन।

तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

विद्यावान गुनी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।

लंकेस्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रक्षक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।

जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिन के काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै।

जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।

जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहि बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। 

दोहा :

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa पड़ने के क्या लाभ है

  • हनुमान चालीसा पड़ने से आपके घर में जो भी नकारात्मक शक्तिया होती है वह धीरे धीरे नष्ट होनी शुरू हो जाती है साथ उन शक्तियों का नकारात्मक प्रभाव जो आपके घर पर होता है वो भी धीरे धीरे शून्य हो जाता है और उसके बाद वह नष्ट हो जाती है
  • हनुमान चालीसा का पाठ Hanuman Chalisa lyrics आपके लिए उस परिस्थिति में भी रास्ते बना देता है जिस परिस्थिति में आप निराश हो जाते हो की अब किसी परेशानी का हल नी निकलने वाला हो या कोई ऐसी पारिवारिक समस्या जिससे आप अपने जीवन से हताश हो जाओ उस वक्त यह पाठ आपको नए नए रास्ते दिखा कर आपको उन समस्याओ से उभरता है
  • हनुमान चालीसा के पाठ (Hanuman Chalisa lyrics) से जो भी रोग आपके घर में है जो लम्बे समय से इलाज करवाने पर ठीक नहीं हो रहे और बीमारी का कोई ठोस पता नहीं चल रहा तो हनुमान चालीसा के पाठ से सभी प्रकार के रोग नष्ट हो जाते है साथ ही यदि आपके घर में पितृ दोष है तो उसका भी समाधान होता है
  • हनुमान चालीसा के पाठ से शरीर के अंदर की नकारात्मकता को यह धीरे धीरे सकारत्मकता में बदलता है आपके विचार सकारत्मक होने लगते है

हनुमान चालीसा पाठ नियम Hanuman Chalisa lyrics Hindi

  • मंगलवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थान पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • हनुमान चालीसा पाठ से पहले सर्वप्रथम गणेश जी की आराधना करें। 
  • इसके बाद भगवान राम और माता सीता का ध्यान करें। 
  • उसके बाद हनुमान जी को प्रणाम करके हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लें। 
  • हनुमान जी को फूल अर्पित करें और उनके समक्ष धूप, दीप जलाएं।
  • कुश से बना आसन बिछाएं और उसपर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ करें।
  • पाठ पूर्ण हो जाने के बाद भगवान राम का स्मरण और कीर्तन करें। 
  • हनुमान जी को प्रसाद के रूप में चूरमा, लड्डू और अन्य मौसमी फल आदि अर्पित कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *