मंदसौर खबर : पौधारोपण एक जनअभियान के तहत फूटबाल मैदान पर नगर के विभिन्ना सामाजिक संगठनों ने खेल संगठनों के साथ मिलकर नीम, गुलमोहर, केसिया सायमा, आंवला, जामुन, अशोक, अमलतास, इमली, जामफल सहित 40 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जिला फूटबाल व जिला स्केटिंग संघ के साथ इनरव्हील क्लब मंदसौर, समर्पण सामाजिक संस्था, जिला कलाल समाज महिला मंडल, डा. लालसिंह तोमर स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। डा. लालसिंह तोमर स्मृति संस्थान की ओर से 40 पौधे प्रदान किए गए।

इनरव्हील क्लब अध्यक्ष प्रीति छाबड़ा ने कहा कि ‘पौधरोपण एक जनअभियान‘ में हमारे संगठन ने भी भागीदारी की है हम आगे भी इस अभियान से जुड़े रहेंगे एवं पौधों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। जिला स्केटिंग संघ सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमने आज जो पौधे खेल मैदान पर लगाए है उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली है। अभियान संयोजक एवं जिला फूटबाल संघ सचिव डा. राघवेंद्रसिंह तोमर ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़े यही प्रयास किया जा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वालेंटियर गरिमा बसेर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरुरत बन गया है हम सबको इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करना चाहिए। संचालन जिला कलाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष शर्मिला बसेर ने किया। आभार समर्पण सामाजिक संस्था व डा. लालसिंह तोमर स्मृति संस्थान प्रमुख बबीतासिंह तोमर ने माना। इनरव्हील क्लब सचिव कोमल परमार, निशा बसेर,रीना भटेवरा,सपना मालवीय, ममता बसेर, विजया बसेर, भावना बसेर, फूटबाल संघ कोषाध्यक्ष संजय परिहार, सुरेंद्रप्रतापसिंह, गोवर्धन चौहान, विपिन शर्मा,गोपाल तनान, निमिष दुग्गड़, जितेश श्रीवास्तव, शाश्वत बैरागी, रोहितसिंह, शुभम परमार आदि उपस्थित थे।