मौसम समाचार मध्यप्रदेश: आंधी के साथ हो सकती है बारिश, 13 जिलों में बारिश की संभावना, बाकी में तेज गर्मी रहेंगी | Mp weather forecast 2022

मौसम आज का मौसम समाचार: मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट बदली है। अचानक मध्यप्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के लगभग 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 


मौसम आज का मौसम समाचार: मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाओं का कोकटेल तैयार हो चुका है और जम्मू कश्मीर से ठंडी हवाएं बारिश लेकर मध्य प्रदेश की तरफ आ रही है। गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है जो शुक्रवार की रात को मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है। राजस्थान उत्तर मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जम्मू-कश्मीर से आ रही है ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मध्यप्रदेश में अब दोनों हवाएं एक साथ टकराएंगे जिसका नतीजा यह रहेगा कि 13 जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी। विभाग में जानकारी बताइए कि इसके अलावा सभी जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा।

प्रदेश के किन किन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है

मौसम समाचार मध्यप्रदेश: मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि भोपाल केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ विदिशा, सागर ,दमोह , रायसेन और देवास जिले में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बारिश का कुछ असर मंदसौर नीमच और रतलाम जिले में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा प्रदेश के 13 जिलों में मौसम विभाग में तेज गर्मी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा है कि 25 मई के बाद प्रदेश के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला जाएगा। इस भीषण गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि पहली बार प्रदेश में इतनी गर्मी देखने को मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *