मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दुल्हन के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है जिसमें एक्ट युवक ने संतान के लिए अपने भाई को दुल्हन सौंप दी। इसके बाद संतान के नाम पर जेठ युवती के साथ रेप करता रहा।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने संतान के नाम पर अपनी ही पत्नी का शोषण करवाया। मामला यह था कि शादी के 2 साल बाद भी दोनों के संतान नहीं हो रही थी जिसके बाद पति ने संतान प्राप्ति के लिए पत्नी को अपने बड़े भाई को सौंप दिया। इसके बाद युवती के जेठ ने उसका 3 सालों तक संतान के नाम पर रेप किया। इतना ही नहीं बल्कि पीता के प्रति और जेठानी अपने सामने जेठ से सेक्स करवाती थी। इसके बाद भी जब पीड़िता के बच्चा पैदा नहीं हुआ तो पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताई अपनी आपबीती
मध्यप्रदेश न्यूज़: ग्वालियर के गोहद में रहने वाली 27 साल की पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वर्ष 2015 में मेरी शादी ग्वालियर के बिजौली में रहने वाले युवक से हुई थी। पति और जेठ दोनों प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। इसके बाद पति-पत्नी और जेठ जेठानी एक किराए के कमरे में रहने लगे लेकिन जब 2 साल तक पीड़िता को संतान नहीं हुई तो पीड़िता ने उसके पति को डॉक्टर की सलाह लेने की बोला लेकिन पति ने पत्नी की इस बात को टाल दिया। इसके बाद पति ने पत्नी को दूसरा तरीका बताते हुए कहा कि अपने जेठ से संबंध बना लो डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। इस पर पत्नी नहीं कार्य कर दिया लेकिन एक रात जेठ जेठानी कमरे में आए और जेठानी ने कुंडी लगा दी। इसके बाद जेठ ने पीड़िता के साथ रेप किया।
बच्चे के नाम पर 3 साल तक करते रहे रेप, पति, जेठ और पत्नी अलग अलग हो गए
मध्यप्रदेश न्यूज़: इसके बाद सीता के साथ चलता रहा और 3 साल तक पीड़िता पति जेठ और जेठानी की प्रताड़ना झेलती रही। 3 साल तक रेप करने के बाद भी जब पीड़िता के संतान नहीं हुई तो जेठ और पति के बीच विवाद हो गया और दोनों अलग-अलग हो गए। इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर कानपुर चला गया जहां पर पति ने पीड़िता की कमजोरी बताते हुए उसे अलग कर दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई और पूरा मामला अपने छोटे भाई और भाभी को बताया। इसके बाद परिजनों ने महिला को हिम्मत दिलाई और पूरा परिवार ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।