मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक व्यक्ति ने पैसों का कर्ज नहीं चुकाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी में बताया गया है कि व्यक्ति अपना कर्जा नहीं उतार पा रहा था जिससे उसने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मृतक व्यक्ति समूह लोन नहीं चुका पा रहा था। इस कारण व्यक्ति ने परेशान होकर चूहा मारने की दवा निगल ली। परिजनों को जब इसकी खबर लगी तो परिजन पीड़ित व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। व्यक्ति मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खिलचीपुरा का रहने वाला है। खिलचीपुरा में रहने वाले अफजल पिता अकील उम्र 25 वर्ष ने समूह लोन और उसके ब्याज से परेशान होकर चूहा मारने की दवा खा ली और आत्महत्या करने का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
पीड़ित व्यक्ति मजदूरी करके अपना घर चलाता है
मध्यप्रदेश न्यूज़: युवक के भाई अरशद खान ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई मजदूरी करता है। अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने समूह और अन्य व्यक्तियों से करीब डेढ़ लाख रुपए का लोन ले रखा था। मजदूरी नहीं मिलने पर वह लोन की किस्तें और ब्याज नहीं चुका पा रहा था जिसके कारण समूह और लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। लोगों द्वारा परेशान करने पर व्यक्ति ने चूहा मारने की दवा खा ली और आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।