मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक महिला के आशियाने में आग लग गई जिसके कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मंदसौर जिले के गांव पुण्माखेडी पंचायत लसुडिया जनपद पंचायत गरोठ की पार्वती बाई पिता नारायण मेघवाल के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज लगी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी में बताया गया है कि पार्वती बाई की बेटी जो वर्तमान में पढाई कर रही है, आग लगने के कारण उसकी पुस्तकें और बहुत सारा महत्वपूर्ण सामान भी जलकर राख हो गया। बताया गया है कि महिला गरीब परिवार की रहने वाली है और मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करती है।
आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है
मध्यप्रदेश न्यूज़: महिला के घर में आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। महिला गरीब है और घर में आग लगने से सारा सामान जलने से महिला बेसहारा हो गई। आग पर ग्रामीणों की मदद से 1 घंटे में काबू पाया गया। सूचना पर ग्राम सचिव अर्जुन मीणा मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। सचिव का कहना है कि नुकसान को देखकर प्रकरण बनाया जाएगा और मुआवजे के लिए शासन को भेजा जाएगा।