मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार की सुबह अचंभित करने वाली खबर सामने आई है। मंदसौर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में 3 लड़कियां एक साथ तालाब में डूब गई, जिनसे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: घटना मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के दलोदा गांव की जहां तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी में बताया गया है कि तीनों लड़कियां तालाब में नहाने गई थी इस दौरान हादसा हो गया और तीन और तालाब में डूब गई। तालाब का पानी गहरा होने के कारण तीनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीतामऊ थाना पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची और तीनों लड़कियों के शव को खोज निकाला। तीनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
मरने वाली लड़कियों में दो सगी बहने और एक अन्य लड़की है
मध्यप्रदेश न्यूज़: पुलिस में जानकारी देते हुए बताया है कि तीनों लड़कियों की तालाब की गहराई में जाने से मौत हो गई। मरने वाली तीनों लड़कियों में से दो सगी बहनें थी। तीनों लड़कियों की उम्र महज 14 से 15 साल के बीच में ही थी। तीनों में से किसी भी लड़की को तैरना नहीं आता था जिसके कारण तीनों की मौत हो गई। लड़कियों की पहचान आरती पुत्री प्रकाश कुशवाहा उम्र 15 वर्ष, उसकी छोटी बहन गायत्री उर्फ सोना उम्र 14 वर्ष और राधा उर्फ विद्या पुत्री लालाराम कुशवाहा उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।