मध्यप्रदेश न्यूज़: भाभी से हर दूसरी रात गैंगरेप, पति करता था अननेचुरल सेक्स, दो देवर और पति मिलकर करते थे दुष्कर्म

मध्य प्रदेश न्यूज़: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवती के साथ पिछले 3 सालों से उसके पति और दो देवर द्वारा गैंगरेप किया जा रहा था। महिला के साथ हर दूसरी रात दो देवर उसका पति और एक अन्य रिश्तेदार भी दुष्कर्म किया जाता था। जब पीड़िता को अत्यधिक तकलीफ होने लगी तो उसने मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


मध्यप्रदेश न्यूज़: महिला ने जब हिम्मत करके पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि पिछले 3 सालों से उसका पति, दो देवर और एक रिश्तेदार दुष्कर्म करते आ रहे हैं। महिला का पति उसके साथ अननेचुरल सेक्स भी करता था। महिला पिछले 3 सालों से बदनामी के डर से चुप बैठी थी लेकिन जब पति और देवरों द्वारा अत्यधिक परेशान किया जाने लगा तो महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामला गुब्बारा फाटक कोतवाली का है। पुलिस ने महिला के पति, दोनों देवर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

मध्यप्रदेश न्यूज़


जानिए क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश न्यूज़: आज से 3 साल पहले बहोड़ापुर की रहने वाली 26 साल की युवती की शादी हुई थी। शादी के 3 महीने बाद से ही महिला के साथ उसका पति अननेचुरल सेक्स करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी सास और देवर भी उसे परेशान करने लगे। सास और देवर ने महिलाओं को धमकी भी दी और इसके बाद पति और दो देवर मिलकर महिला के साथ गलत काम करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला बदनामी के डर से चुप बैठी थी लेकिन आरोपियों के हौसले बढ़ते जा रहे थे। इसके बाद तो हर दूसरी रात देवर और पति मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म करते थे। इतना करने के बाद भी जब पति का मन नहीं भरा तो अपने रिश्तेदार से भी महिला का कई बार रेप करवाया। 

बिना शिकायत किए थाने से लौटा लाएं, घर लाकर फिर किया गैंगरेप

मध्यप्रदेश न्यूज़: आज से 1 साल पहले महिला हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने शिकायत करने पहुंची तो खबर मिलते ही पति और देवर थाने पहुंच गए और बिना शिकायत दर्ज कराएं वापस घर ले आए। उसके बाद पति और देवर ने दुष्कर्म नहीं करने का वादा किया था लेकिन घर लाकर दोबारा उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला इसका बार-बार विरोध करती थी लेकिन महिला का पति कहता था कि अपने देवर से संबंध बनाओगी तभी वंश आगे बढ़ पाएगा। यह कहते हुए दो देवर और पति नशे में धुत होकर महिला के साथ दुष्कर्म करते। इसके बाद दोबारा महिला ने हिम्मत जुटाकर बहोड़ापुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो देवर, पति और अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *