मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक रिटायर्ड महिला शिक्षिका को बंधक बनाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधी बनाकर घर में से नकदी और जेवरात उठा ले गए। मंदसौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मंदसौर जिले के नारायणगढ़ नगर में बस स्टैंड पर स्थित एक मकान में बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे नकद पैसे और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। यह बदमाशों द्वारा चुनौती दी गई है क्योंकि 2 दिन पहले ही पुलिस में कोंबिग अभियान चलाकर 180 से अधिक बदमाशों को पकड़ा था। इसीलिए बदमाशों ने नारायणगढ़ बस स्टैंड पर स्थित रिटायर्ड बुजुर्ग शिक्षिका सुशीलाबाई उम्र 70 वर्ष और उनकी भाभी शोभा सिंह के साथ अकेली रहती थी। बीती रात को लगभग 3:00 बजे बदमाश चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और दोनों महिलाओं को डरा धमका कर पैसे मांगने लगे। दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो 1 आरोपियों ने हथियार के दम पर दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर को तहस-नहस कर दिया और घर में रखे दो लाख रुपए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।
बदमाशों के आंतक से बुजुर्ग महिलाएं डर गई थी, बड़ी मुश्किल से शिकायत दर्ज कराई
मध्यप्रदेश न्यूज़: बुजुर्ग रिटायर्ड महिला ने बताया कि वह बदमाशों के आतंक से इतनी डर गई थी कि पुलिस को शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी लेकिन फिर भी हिम्मत करके दोनों महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद नारायणगढ़ पुलिस एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे और वध्द शिक्षिका से जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और नगर की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। कुछ समय पहले भी बदमाशों ने इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को जांच में कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।