मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक घर में आग लगने से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण पूरा घर जलकर तहस नहस हो गया और घर में रखा सारा सामान जल गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग को बुझाया गया। घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए भी जल गए।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मंदसौर जिले के चंदवासा थाना चौकी के गांव खेर खेड़ी में दौलत राम नामक व्यक्ति के घर में आग लग गई जिसके कारण घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर का फटने से इतना भयंकर हुआ कि पूरा घर जलकर तहस-नहस हो गया। घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक दौलतराम ने जानकारी देते हुए घर में आग लग गई थी जिसके कारण घर में रखा है गैस सिलेंडर फट गया।सिलेंडर फटने होने के कारण घर में रखें सभी सामान जैसे- देशी घी, खाघ तेल, कपड़े ,बिस्तर , पलंग, दालें और अन्य सामान समेत घर में रखी फसलें भी पूरी तरह जल गई। हालांकि घटना के दौरान अच्छी बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जब यह घटना हुई उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था।
घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए भी जलकर राख हो गए
मध्यप्रदेश न्यूज़: मकान मालिक दौलत राम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने कुछ दिनों पहले ही घर में रखे अनाज को मंडी भेजा था और वहां से लाए गए पैसे घर में रखे थे। सभी पैसे 1 लाख 20 हजार रुपए भी आग में जलकर राख हो गए हैं। प्लास्टिक के कारण घर की छत भी टूट गई है। कुल मिलाकर पीड़ित व्यक्ति को करीब 5 लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। जिम्मेदारों को जो घटना की सूचना दी गई तो 10 घंटे तक कोई भी जिम्मेदार घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।