मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्य प्रदेश में पिछले साल भाव का रिकॉर्ड तोड़ चुके प्याज इस वर्ष किसानों को रूला रहे हैं। मंदसौर कृषि उपज मंडी में यही हाल देखने को मिल रहा है कि प्याज बिकने के बाद भी किसान चिंतित है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: वर्तमान में बाजार में जो प्याज ₹20 किलो में बिक रहा है वहीं पर आज मंदसौर कृषि उपज मंडी में 25 पैसे प्रति किलो बिक रहा है। इससे किसानों को फसल में लगाया गया खर्चा भी नहीं मिल पा रहा है। कम दाम मिलने से उदास किसान अपनी उपज लेकर वापस मंडी से लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्याज की लागत और भाड़ा तो दूर की बात हमें कषि उपज मंडी में रहने के लिए 1 दिन का खर्चा भी नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार को कैसे उपज मंडी मंदसौर में व्यापारी द्वारा कुछ किसानों के प्याज की बोली ₹25 प्रति क्विंटल लगाई गई जिसके बाद कई किसानों ने अपने घर बेचने से इनकार कर दिया। कुछ किसान को अपनी उपज लेकर वापस लौट गए।
किसान किस प्रकार से गढ्ढे में गिरता जा रहा है
मध्यप्रदेश न्यूज़: कृषि उपज मंडी मंदसौर में अपने लहसुन बेचने आए गांव बरखेड़ी के किसान लव कुश कुमावत ने बताया कि वह घर से प्याज को दो भागों में छांटकर लाए थे जिसमें से व्यापारियों द्वारा एक ढेर की नीलामी ₹25 प्रति क्विंटल और दूसरे ढेर की नीलामी ₹330 प्रति क्विंटल लगाई गई। किसान का कहना है कि दिन भर प्यार निकालने की मजदूरी ही ₹200 लिए जाते हैं और मंडी में लाने के लिए ₹100 प्रति क्विंटल का भाड़ा देना पड़ता है। प्याज का बीज 1500 रुपए किलो मिल रहा है। एक बीघा प्याज की खेती के लिए न्यूनतम ₹30000 का खर्चा आता है। इसके बावजूद भी जब किसान को प्याज का अच्छा भाव नहीं मिल रहा है तो फसल उगाने से अच्छा तो खेत को खाली पड़ा रहने दे।