घर में घुसकर 12 वर्षीय लड़के को नागिन ने डसा, तोड़ा लड़के ने दम।
मध्य प्रदेश न्यूज़: बॉलीवुड फिल्मों में अपने नाक के मर जाने पर अक्सर नागिन को बदला लेते हुए देखा ही होगा। लेकिन बुधनी के जोशीपुर गांव में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले जोशीपुर गांव में किशोरीलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं और मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। अभी चैत्र नवरात्रि में उनके यहां जवारे रखे हुए हैं। घटना गुरुवार सुबह 8:00 से 9:00 बजे की है जब उनके घर के पास एक सांप निकल आया जिसे किशोरीलाल और उनके परिजनों ने उसे जान से मार कर फेंक दिया और उसके बाद अपने पूजन पाठ में लग गए। घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते और किसी अन्य साप ने किशोरी लाल के 12 वर्ष के बेटे रोहित को करीब रात के 2:00 बजे डस लिया। लड़के के चिल्लाने पर उसके परिजन और अन्य लोग जाग गए और उसके बाद उसे होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय ले गए जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया। हालांकि इस दौरान रोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर डसने वाले सांप को परिजनोंं ने मार डाला। अब रोहित के घर पर उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।