बनी वस्तु थोड़ा हादसे में एक महिला के साथ तीन लोग घायल हुए है।
मध्य प्रदेश न्यूज़: मनासा क्षेत्र के बनी बरतून के बीच रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक महिला के साथ तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रविवार रात्रि 8:00 बजे बनी बरतून के बीच हुआ।रास्ते में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत होने से दो पुरुष एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल हंड्रेड एवं 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ।
इस दुर्घटना में घनश्याम पिता देवीलाल धनगर निवासी खेड़ा कुशालपुरा उम्र 25 वर्ष को सीर में गंभीर चोटी आई जबकि सुखदेव पिता बलदेव सिंह गुर्जर उम्र 58 वर्ष निवासी बकतूनी को पाव में गंभीर चोटें आई वही सुखदेव गुर्जर के साथ बेटी महिला भी घायल हुई। थाना 108 पायलट अनिल बरिया व EMT अनिल बारिया गंभीर हालत में मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज कर अस्पताल में भर्ती किया वही सुखदेव गुर्जर को नीमच रेफर किया गया।