अज्ञात बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी की कार को ओवरटेक कर उसे लूटा
मध्य प्रदेश न्यूज़: नीमच जिले में दिनों तीन बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आते दिख रहे हैं। पूर्व में तो बदमाश आम जनता को अपना निशाना बना रहे थे लेकिन अब खाकी भी इनकी निगाहों में है और इसके साथ ही लूट की वारदात की घटनाएं भी सामने नजर आ रही है। ऐसा ही घटनाक्रम नीमच क्षेत्र में हुआ। बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी को निशाना बनातेे हुए उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।
घटनाक्रम बीती रविवार रात 11:00 बजे का है, नीमच सिटी क्षेत्र में स्थिति जेतपुरा फंटे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नीमच पुलिस विभाग में एक महिला पुलिसकर्मी बीती रात रविवार रात 11:00 बजे अपनी ड्यूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान जेतपुरा फंटे पर अज्ञात बदमाशों ने पहले महिला पुलिस अधिकारी की कार को ओवरटेक करा और उसके बाद उसे रोककर और उसके बाद अज्ञात बदमाशों ने महिला पुलिस के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट होने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने लूटने की जानकारी नीमच सिटी पुलिस को दि। जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।