PUBG गेम ने ली एक और बारहवीं कक्षा के छात्र की जान, PUBG गेम के कारण हो रही आत्महत्या।
मध्यप्रदेश न्यूज़: आर्थिक राजधानी इंदौर में सुसाइड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में रहने वाले एक 12वीं कक्षा के छात्र विवेक उम्र 18 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विवेक पब्जी गेम खेलने का आदी था। संभवता उसी गेम के चक्कर में आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार विवेक अकेला था जब परिजन बाहर से लौटे तो उन्होंने देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूला हुआ है। तत्काल परिजनों ने मामले की जानकारी तुकोगंज पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयान भी लिए हैं।
PUBG गेम की वजह से किया सुसाइड
परिजनों की जानकारी के अनुसार विवेक PUBG गेम का आदी हो गया था। कई बार उसे पब्जी गेम खेलने से मना भी किया लेकिन विवेक नहीं माना। संभवत इसी गेम के कारण उसने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मोबाइल जप्त कर लिया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस परिजनों ने उसका मोबाइल भी जब तक कर लिया है और उससे जांच पड़ताल भी करी जा रही है।