मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले मौसम बदलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब दोबारा गर्मी का असर धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा। मध्य प्रदेश में 2 दिनों पहले सिस्टम सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में बारिश हुई थी लेकिन अब मौसम खुल चुका है।
मध्यप्रदेश मौसम समाचार: मध्यप्रदेश में अब मौसम पूरी तरीके से बदल जाएगा और आने वाले 1 सप्ताह के अंदर गर्मी का असर शुरू हो जाएगा। विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल के शुरुआती दिनों में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। मध्यप्रदेश में शनिवार को मौसम में बदलाव नजर आया हुआ गर्मी का असर अधिक देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले समय में प्रदेश के मौसम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा जाएगा हालांकि तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। वर्तमान में 3 दिनों के बीच तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की तेजी देखने को मिली है। न्यूनतम डिग्री का पारा भी पिछले 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है।
आने वाले एक सप्ताह में पड़ेगी भयंकर गर्मी
मध्यप्रदेश मौसम समाचार: मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के अनुसार उड़ीसा और बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओ का चक्रवात बना हुआ है। चक्रवात के कारण दक्षिणी और पूर्वी हवाएं प्रदेश में आ रही है। इसके अलावा अरब सागर से भी दक्षिणी पश्चिमी हवाएं प्रदेश में आ रही है। चारों दिशाओं से आने वाली हवाएं मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के ऊपर मिल रही है। इन हवाओं के कारण प्रदेश में 2 दिनों तक बादल छाए थे और बारिश हुई थी। विभाग ने कहा था कि मौसम खुलने के बाद अचानक गर्मी का असर बढ़ जाएगा और तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल महीने में तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा। इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिलेगी।