आज के मौसम समाचार: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर मध्यप्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में राजस्थान बॉर्डर पर एक सिस्टम सक्रिय हुआ है। प्रदेश में सिस्टम सक्रिय होने के कारण बारिश होने की संभावना है।
मौसम समाचार: मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तो कई जगह बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राजस्थान बॉर्डर पर एक सिस्टम सक्रिय हुआ है जिसके कारण प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ दिनों पहले भी इसी सिस्टम के सक्रिय होने से भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण प्रदेश के किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग ने रिपोर्ट में दावा किया है कि गुरुवार को प्रदेश में बादल छाएंगे और शाम तक बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के इंदौर, उज्जैन ,रतलाम ,जावरा, नीमच , मंदसौर और चित्तौड़गढ़ इलाके में बारिश हो सकती है।
किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है
मौसम समाचार: पिछली बार भी बिन मौसम बारिश होने के कारण किसानों की अफीम की फसलें पूरी तरीके से नष्ट हो गई थी। वर्तमान में भी कई किसानों के खेतों में गेहूं की और अन्य फसलें खड़ी है जो पक कर तैयार हो चुकी है। अगर ऐसे में बारिश होगी तो किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि आने वाले 1 सप्ताह में प्रदेश में गर्मी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसमें प्रदेश के इंदौर शहर में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना बताई जा रही है। आने वाले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और उसके बाद मौसम खुल जाएगा।