मध्य प्रदेश बजट 2022: मंदसौर जिले में छह करोड़ से रोशन होगी सड़कें, चंबल पर बनेगा पुल, जानिए और क्या प्रमुख कार्य होंगे

मध्य प्रदेश बजट 2022-23: भारत सरकार ने वर्ष 2022 बजट में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बड़ी सौगात दी है। इस बार मंदसौर जिले में बजट के अंतर्गत वह सभी कार्य किए जाएंगे जो पिछले कई सालों से अटके हुए हैं और राजनीति के कारण पूर्ण नहीं हो पाए। मंदसौर जिले में सड़कों से लेकर चंबल नदी पर पुल के लिए राशि स्वीकृत की गई है। चलिए जानते हैं वर्ष 2012 बजट से मंदसौर में किन-किन रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। 


मध्यप्रदेश बजट 2022-23: मध्यप्रदेश के भोपाल में पेश किए गए बजट में मंदसौर को आधारभूत संरचनाओं के लिए तो राशि मिली है, पर इसके साथ साथ विभिन्न सड़कों, पुल पुलियाओं और लाइटिंग के लिए भी अच्छी राशि मिली है। मंदसौर शहर की तीन मुख्य सड़कों पर लाइटनिंग के लिए मध्य प्रदेश बजट 2022 में 6 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में प्राकृतिक आपदा के कारण बह गया गांव धतुरिया के पुल के निर्माण के लिए 18.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मंदसौर में विभिन्न सड़कों के लिए 12 करोड रूपए स्वीकृत किए गए हैं। 

सुवासरा इलाके में होंगे 33 करोड रुपए के काम 

मध्यप्रदेश बजट 2022-23: पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुवासरा क्षेत्र में मध्य प्रदेश बजट 2022 में 33 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस बजट के अंतर्गत चंबल नदी पर पूल, शामगढ़ में आलमगढ़ फाटक पर अंडर ब्रिज और कोटेश्वर डैम का आधुनिकीकरण शामिल है। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वर्ष 2022 मध्य प्रदेश बजट में मंदसौर को बड़ी सौगात मिली है। इसमें ग्रामीण इलाकों में 12 करोड की सड़कों का जाल बिछेगा। मंदसौर में बने तीन मुख्य सड़कों पर लाइटनिंग के लिए मध्य प्रदेश बजट में 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 

शामगढ़ रेलवे अंडर ब्रिज के लिए राशि स्वीकृत, नगरवासी खुश

मध्य प्रदेश बजट 2022-23: मध्य प्रदेश बजट में शामगढ़ रेलवे अंडर ब्रिज के लिए 6.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे नगर वासियों में खुशी छा गई है क्योंकि पटरी के उस पर रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंडर ब्रिज बनाओ समिति ने बजट पास होते ही आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर की और लोगों में मिठाइयां भी बांटी। भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार ने कहा कि अंडर ब्रिज के लिए राशि स्वीकृत होने के साथ-साथ शामगढ़ शहर को बड़ी सौगात मिली है। अंडर ब्रिज बनाओ समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा है कि राशि स्वीकृत होने से शामगढ़ शहर के 15000 से अधिक लोगों को राहत मिली है। 

मध्य प्रदेश बजट 2022-23 के तहत मंदसौर में निम्न प्रमुख कार्य होंगे

• सीतामऊ चौमहला मार्ग पर वर्ष 2019 में बहा धतूरिया पुल बनाया जाएगा।

• शामगढ़ में आजमगढ़ रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनाया जाएगा।

• कोटेश्वर बांध का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

• गांव आकली दीवान में आबादी मार्ग के बीच पुलिया निर्माण किया जाएगा।

• गांव बरखेड़ा लोया से बायगोन मार्ग के के बीच पुलिया निर्माण की जाएगी।

• गाय पाल खंडा में रपटा निर्माण किया जाएगा।

• जवासिया से राकोदा 4 किलोमीटर सड़क, नाव खेड़ी से टोल खेड़ी 3 किलोमीटर सड़क, धाकड़ खेड़ी में 2 किलोमीटर सड़क और हनुमंती फंटा से लिंबा खेड़ी सड़क को मंजूरी मिली है।

• मंदसौर शहर के मध्य से गुजर रहे महू नीमच राजमार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर से गुराडिया बालाजी तक सेंट्रल लाइट लगाई जाएगी।

• मंदसौर शहर में नए कलेक्टर कार्यालय से बाईपास तक सेंट्रल लाइट लगाई जाएगी।

मध्य प्रदेश बजट 2022 के तहत मंदसौर में संजीत नाका से औद्योगिक क्षेत्र जग्गा खेड़ी तक सेंट्रल लाइट लगाई जाएगी।


यह निम्न सौगातें मंदसौर शहर को मध्यप्रदेश बजट 2022 में स्वीकृत की गई है। अब लोगों को उम्मीद है कि मंदसौर प्रशासन जल्द से जल्द इन सभी कार्यों को पूर्ण करेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *