मध्यप्रदेश अफीम न्यूज: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भानपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए 4 आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 8 किलो 700 ग्राम अफीम की तस्करी करने जा रहे थे।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में जिले की तीन थानों की पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। जिले की भावगढ़ थाना पुलिस, भानपुरा थाना पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों के पास से 8 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी की पहचान गोपाल सिंह पिता सौदारणसिह निवासी झिकडीया राजस्थान उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। आरोपी ने बताया कि वह ईश्वर सिंह से यह निवासी दसोरिया से अफीम लेकर आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है ,जिसमें से ईश्वर सिंह फरार चल रहा है। भावगढ़ पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफतार किया है। इसमें दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक से अफीम की तस्करी कर रहे थे।
सिरोही देने जा रहे थे अफीम की खेप
मध्यप्रदेश न्यूज़: मामले में आक्या थाना सीतामऊ पुलिस ने विष्णु दास पिता रमेश दास उम्र 25 वर्ष राकेश धनगर पिता गोवर्धन धनगर उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह अफीम विजय दास पिता बाबू दास बैरागी निवासी लदुना से लेकर आए थे और सिरोही निवासी फिरोज को देने जा रहे थे। वही सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 6 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई अमित सोनी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को शिवना पुलिया पर एक बाइक को रोककर तलाशी ली। इस मामले में आरोपी की पहचान किशन पिता गोपाल दास बैरागी उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस अफीम को जोधपुर निवासी संतोष को देने जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।