मध्यप्रदेश न्यूज़: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक ही क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने अलग-अलग कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। दोनों में से एक व्यक्ति घर से खेत के लिए निकला था और दूसरे व्यक्ति ने अपने ही शर्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां दो व्यक्तियों ने अलग-अलग कारणों के चलते मौत को गले लगा लिया। शामगढ़ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल दोनों मामलों में आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चलिए जानते हैं एक ही क्षेत्र में हुई दो आत्महत्या के मामले।
पहला मामला
मध्य प्रदेश न्यूज़: मंदसौर जिले के शामगढ़ इलाके में सगोरिया गांव में महेश लोहार उम्र 35 वर्ष में अपने ही खेत पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक महेश लोहार खेती का काम करता था और सुबह अपने घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद महेश लोहार ने खेत पर जाकर कुए के पास स्थित पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदा बनाया और फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। महेश लोहार का खेत सड़क पर होने के कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की नजर महेश लोहार के शव पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महेश लोहार की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दूसरा मामला
मध्य प्रदेश न्यूज़: बगुनिया गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में व्यक्ति की लाश लटकी हुई मिली थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लटकी हुई लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच की तो मृतक युवक की पहचान बगुनिया गांव के निवासी विक्रम उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक घर आया था और मोटरसाइकिल रखकर वापस चला गया था। इसके बाद विक्रम रात भर घर नहीं लौटा था। विक्रम के परिजन उसे ढूंढ रहे थे तभी सुबह उनको विक्रम के शव की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि विक्रम की लाश उसके ही शर्ट से बने फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने विक्रम के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।