मध्यप्रदेश के रिंगनोद थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर धुलेटी का फ़ायदा उठाकर दो पक्षों ने आपस में अपनी पुरानी लड़ाई को लेकर बदला निकालना चाहा। इसी बीच होली के पर्व में दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी में बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच तलवारबाजी भी हुई है।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रिंगनोद के मार्तंड गंज क्षेत्र में होली के पर्व के दिन ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्ष एक दूसरे को जान से मारने जैसी लड़ाई करने लगे। बताया गया है कि गांव के दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लड़ाई हो गई थी। विवाद लकी राज और कीर्ति राज सिंह एंव ऋतुराज और कृष्णपाल के बीच हुआ था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से तलवार और कुल्हाड़ी चलने लगी। धारदार हथियारों से लड़ाई होने के कारण मामले में लकी राज, कीर्ति राज और हितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर लड़ाई करने और जानलेवा हमला करने पर मामला दर्ज किया है।
6 महिने पहले हुआ था विवाद, होली पर एक दूसरे से बदला निकालना चाहा
मध्यप्रदेश न्यूज़: पुलिस ने बताया कि होली के दिन एक ही गांव के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मामला 6 महीने पहले से चल रहा है। परिजनों ने बताया कि राजीनामा करने के लिए कीर्ति राज और उसके परिवार वाले दबाव बना रहे थे। इसी का बदला लेने के लिए होली के त्यौहार पर उन्होंने तलवार और कुल्हाड़ी से घेरकर हमला करने की कोशिश की। वहीं दूसरे पक्ष के घायल व्यक्ति हितेंद्र ने कहा है कि लकी राज कीर्ति राज और उसके परिवार वालों ने हितेंद्र के घर में घुसकर लाठियों और तलवारों से हमला कर दिया जिसमें हितेंद्र को चोट पहुंची है। दोनों की रिपोर्ट के बाद रिंगनोद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की तलाश कर रही है।