Mp News: मंदसौर में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से पति-पत्नी आग में झुलसे, दोनों की हालत काफी गंभीर

 Mp News: मंदसौर में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से पति-पत्नी आग में झुलसे, दोनों की हालत काफी गंभीर

Mandsaur news: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में  पति और पत्नी घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से आग में झुलस गए। पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के गांव कनघट्टी में गैस सिलेंडर लीकेज होने से बड़ी घटना घटित हो गई। हालांकि अच्छी बात यह है कि दोनों दंपत्ति बाल-बाल बच गए। घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से वह लगभग आधे से ज्यादा आग की लपटों में जल गए हैं। पति और पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल उपचार करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक चल रही है। 

रात भर सिलेंडर से निकली गैस, सुबह चाय बनाना शुरू की तो घटित हुई घटना

Mandsaur news: जानकारी के मुताबिक कनघट्टी निवासी अशोक प्रजापति अपने परिवार के साथ रात को घर पर सोया हुआ था। सुबह उठकर अशोक प्रजापति की पत्नी किचन में चाय बनाने पहुंची। अशोक प्रजापति की पत्नी ने जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस चालू किया तो गैस लीकेज होने की वजह से अचानक धमाका हो गया और आग की लपटें लगने लगी। इस हादसे में अशोक पिता राजमल प्रजापति 32 वर्ष और सुनिता पति अशोक प्रजापति उम्र 28 गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 

दोनों का शरीर आधे से अधिक आग में झुलस गया है

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी का शरीर आधे से अधिक आग में जल गया है जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई है। पत्नी सुनीता ने रात को खाना बनाने के बाद गैस का रेगुलेटर बंद नहीं किया था जिससे रात भर गैस लीकेज हो रही थी और जब सुबह पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में गई तो बड़ा धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि गैस लीकेज होने से धमाका इतना जोर से हुआ कि किचन की दीवारों पर दरारें पड़ गई। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *