सडक दुर्घटना में गायाल, मनासा से किया नीमच जिला अस्पताल रेफेर। फिर उपचार के दौरान तोड़ा दम ,अज्ञात मृतक के हाथ पर मिला ये नाम। पुलिस को परिजनों की तलाश।

 सडक दुर्घटना में घायल, मनासा से किया नीमच जिला अस्पताल रेफेर। फिर उपचार के दौरान तोड़ा दम ,अज्ञात मृतक के हाथ पर मिला ये नाम। पुलिस को परिजनों की तलाश।

 

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में युवक सड़क दुर्गाटना में घायल हो गया। जिसे अच्छे उपचार के लिए मनासा से नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के हाथ पर से एक नाम मिला है। पुलिस को उसके परिजनों की तलाश है। जानकारी के अनुसार मनासा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई इस हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मनासा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।लेकिन युवक की हालत को गम्भीर होने के कारण उसे मनासा से नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

अस्पताल में डॉक्टर ने लगभग 11 बजे उसका उपचार चालू किया लेकिन शुक्रवार सुबह 4.40 मिनट पर युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की अब तक कोई भी पहचान नही हो पाई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की उम्र 40 वर्ष है। उसने लाल रंग का शर्ट और सफ़ेद रंग का बनियान पहना है साथ ही नीले कलर की जीन्स पहनी है और इसके साथ ही उसके हाथों पर पप्पू ठाकुर नाम गुदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *