लापता बेटी को पुलिस ने ढूंढा: पिता मंदसौर में बेटी को ढूंढ रहे थे, लड़की राजस्थान में मिली, युवक गिरफ्तार

पिता मंदसौर में ढूंढ रहे बेटी, राजस्थान में मिली 2022

मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को एक लड़की गुमशुदा हो गई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दलोदा थाना क्षेत्र पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा हुई लड़की राजस्थान में मिली है। पुलिस में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल मामला यह था कि दलोदा थाना क्षेत्र के गांव बानी खेड़ी में रहने वाले राजाराम पिता बगदीराम धनगर की बेटी 6 फरवरी से लापता चल रही थी। दलौदा थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के पिता राजाराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 साल की बेटी 6 फरवरी को घर से चूड़ियां लेने के लिए दलोदा शहर गई थी। वह सुबह घर से दलोदा गई थी लेकिन शाम तक वापस घर पर नहीं लौटी। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने और उसके पिता ने लड़की को तलाशना शुरू किया।  

राजस्थान निवासी नारायण धनगर लड़की को अपने घर ले गया था

लड़की के पिता द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर लड़की को खोजना शुरू किया। पुलिस की साइबर टीम लड़की को लोकेशन के आधार पर ढूंढ रही थी इतने में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दलोदा थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने वाले लड़की राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतापगढ़ जिले के मोईडा़ गांव में दबिश देते हुए नारायण पिता फकीरचंद धनगर के घर से लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को उसके परिवार तक पहुंचाया और नारायण पिता फकीर चंद्र उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ में नारायण ने बताया कि वह लड़की को दलोदा से भगा कर अपने घर ले गया था। इसमें लड़की ने भी अपनी सहमति जताई थी‌।।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *