शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म 2022
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। दरअसल मामला यह है कि आरोपी और नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। इसके बाद आरोपी ने अपनी हवस नाबालिक पर उतारने के लिए उसे बातों में लगाया और अपने साथ बहला-फुसलाकर राजस्थान में स्थित उसके गांव बरोड़ा लेकर गया। अपने गांव ले जाकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया और दुष्कर्म करने के बाद लड़की को मारने लगा और किसी को घटना की जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मामला सिर्फ यह नहीं है बल्कि जब आरोपी के परिजनों को पता चला कि उनके बेटे ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया है तो आरोपी के परिजनों ने भी अपने बेटे के आरोप को छुपाने के लिए उसका सहयोग किया।
पीड़ित नाबालिग ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई
घटना होने के बाद पीड़ित नाबालिग अपने घर लौट गई। कुछ दिनों तक तो पीड़िता ने बात को अपने परिजनों से छुपाए लेकिन जब उससे रहा नहीं गया तो उसने मामला अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी मंगलवार को नाबालिक को अपने साथ राजस्थान स्थित उसके घर ले गया। जानकारी में बताया गया है कि आरोपी भंवर सिंह निवासी राजस्थान नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर रतलाम के घटवास गांव से अपने घर ले गया था। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी के परिजनों को मामले का पता चला तो आरोपी के परिजनों ने भी आरोपी को बचाने के लिए लड़की को धमकाया और कहा कि अगर घटना की जानकारी किसी को बताई तो वह उसे जान से मार डालेंगे और यह कह कर उसे घर में ही कैद कर लिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
इसके बाद पीड़ित नाबालिक बड़ी मशक्कत के साथ अपने घर आई और घर आकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना सुनाई। नामली पुलिस थाने में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी भंवर सिंह, भोपाल सिंह और हर्ष कुमार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की फाइल को राजस्थान थाने में भी भेज दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और उनके खिलाफ दंड लगाएगी।