मध्यप्रदेश में ठंड का असर कम : न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा, एक दिन में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में कम होगी ठंड, बढ़ेगा तापमान और छाएंगे बादल 2022 

प्रदेश में मंगलवार से मौसम में परिवर्तन होना शुरू हो गया है। प्रदेश में उत्तरी हवाएं कम होने के कारण अचानक से ठंड में गिरावट देखने को मिली है हालांकि शाम होते समय धीमी रफ्तार में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के आंकड़े से पता चला है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है और एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दोपहर में धूप तेज होने के कारण गर्मी का असर अधिक पड़ रहा है। मौसम रिपोर्ट में मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आने वाली उत्तरी हवाएं कम हो गई है जिसके कारण ठंड का असर भी कम हो गया है।  अब आने वाले 1 सप्ताह में गर्मी में तेजी देखने को मिलेगी।

पश्चिम से गर्म हवाएं प्रदेश में आना शुरू हो गई है

मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने बताया कि उत्तरी हवाएं प्रदेश में आना कम हो गई है और पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं ने प्रदेश में दस्तक दे दी है जिससे अचानक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश में इस सप्ताह में तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग की रिपोर्ट ने यह भी बताया है कि तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद दोबारा ठंड का मौसम आएगा लेकिन उस में ठंड का असर ज्यादा तेज नहीं रहेगा। 2 दिनों पहले न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले 24 घंटों में बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान बढ़ने के कारण सुबह ठंड का असर कम रहा और धूप निकलते ही गर्मी का असर बढ़ गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

प्रदेश में हल्के बादल छा सकते हैं

मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी हवाएं कम होने के कारण ठंड का असर कम हो गया है और पश्चिमी हवाएं तेज होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण आने वाले 1 सप्ताह में तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और प्रदेश में बादल छा सकते हैं। अब धीरे-धीरे ठंड का असर कम होने लगेगा और गर्मी का असर तेज होने लगेगा। आने वाले 1 सप्ताह में गर्मी रहेगी और उसके बाद दोबारा ठंड का मौसम आएगा, हालांकि तब ठंड का असर कम हो जाएगा। न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल सुबह और शाम के समय थोड़ा-थोड़ा ठंड का असर रहेगा और दिन में तापमान तेज होने के कारण गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी अंत तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *