मध्यप्रदेश में आए 5 फरवरी को 5533 नए केस और 8 की मौत दर्ज की गई।
फरवरी 2022 महीने में मध्यप्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार के नीचे आ चुका था लेकिन 5 फरवरी को कोरोना के 5533 नए केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में 5533 नए केस सामने आए 8 की मौत बताई गई। इसके बाद मध्यप्रदेश में एक्टिव कॉर्नर केसों की संख्या 47 हजार के पार हो गई। राहत की बात यह है कि मध्यप्रदेश में 8558 मरीज सही होकर घर आए। वर्तमान में संक्रमण दर 7.9% के आसपास और पर रिकवरी रेट 90.8% बना हुआ है।
5 फरवरी को आए रिपोर्ट के अनुसार 5535 केस में से 1098 केस भोपाल से, इंदौर से 679, जबलपुर में 390, सागर में 131, ग्वालियर में 119 बाकी अन्य जिलों में मिले हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 47986 हो गई है। इसके बाद 8 मौतें दर्ज की गई। जहां इंदौर में दो भोपाल में एक और जबलपुर, टीकमगढ़, खरगोन और धार में एक एक मौत पाई गई है।
विवाह समारोह में 250 की सीमा समाप्त
राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों को मिलाकर 250 की सीमा समाप्त कर दिया गया है। वही शादी समारोह में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव ग्रह डॉ राजेश राजौरा ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है कि पूर्व में आदेश की सभी शेष कंडिका का लागू रहेगी।
वही अभी तक 872456 मास्क वितरित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं “मास्क ही है जिंदगी” अभियान में 3 फरवरी तक 872456 मास्क वितरित किए गए। वही यह अभियान मध्यप्रदेश में 20 जनवरी को सभी जगह एक साथ शुरू हुआ था।