गांधी सागर क्षेत्र में पिकअप और बस की भिड़ंत 2022
मंदसौर जिले के गांधी सागर क्षेत्र में यात्री बस और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी में बताया गया है कि भीड़ होने वाली पिकअप में डीजे म्यूजिक सिस्टम पड़ा हुआ था और वह किसी शादी समारोह में गाने बजाने के लिए जा रहा था। इस हादसे में बस चालक और पिकअप चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यात्री बस में कुछ सवारी बैठी हुई थी। अच्छी बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची है हालांकि यात्रियों को भी छोटी-मोटी चोट लगी है। गांधी सागर थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के तीन नंबर और आठ नंबर के बीच डीजे से भरी पिकअप और यात्रियों से भरी बस के बीच भिड़ंत हो गई। लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही वाहन मीडियम स्पीड में चल रहे थे।
गरोठ से चलकर साठखेड़ा जा रही थी यात्री बस
थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री बस जयश्री ट्रैवल्स यात्री बस क्रमांक MP 44 P1088 गरोठ से चलकर साठखेड़ा जा रही थी। इसी दौरान गांधी सागर से कुछ दूरी पर यात्री बस की पिकअप क्रमांक RJ 23 G 1918 से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोट आई है और कुछ बस यात्रियों को भी भानपुरा जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई है और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वही नीमच निवासी बस चालक मोहम्मद हुसैन पिता अब्दुल राजा उम्र 45 वर्ष और राजस्थान के सीकर निवासी पिकअप चालक महिपाल सिंह बाजिया उम्र 22 वर्ष को भानपुरा स्वास्थ्य केंद्र से राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में गांधीनगर पुलिस में मामला दर्ज किया है।