नए साल में नहीं सपनों के साथ आगे बढ़ेंगे 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुरुआत कुछ नए सपनों के साथ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के शुभ अवसर पर सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान योजना की किस्त जारी की है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने भाषण बताया कि पिछले वर्ष देश में कितना विकास हुआ है और आने वाले समय में उनका क्या लक्ष्य रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत देश में 50,000 से अधिक स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं। इनमें से पिछले 6 महीने में 10,000 से अधिक स्टार्टअप बने हैं। वर्ष 2021 में भारत के नौजवानों ने कोरोनावायरस की महामारी के बीच 42 यूनिकॉर्न बनाकर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि एक यूनिकॉर्न लगभग 7000 करोड रुपए का स्टार्ट ऑफ है।
नए साल में नए सपनों के साथ आगे बढ़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी: जानिए मोदी जी ने क्या-क्या कहा
मोदी जी ने कहा कि भारत देश एक तरफ अपना स्टार्टअप मजबूत कर रहा है और दूसरी तरफ अपनी संस्कृति को भी सशक्त कर रहा है। काशी विश्वनाथ धाम सुंदरी परियोजना से लेकर केदारनाथ धाम की विकास परियोजनाओं तक , भारत से चोरी हुई सभी मूर्तियों को वापस लाने तक, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर दुर्गा पूजा को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने तक, कार्य हुआ है। भारत के पास इतना कुछ है कि दुनिया का आकर्षण अपना देश लेकर बैठा हुआ है। अब हम देश की धरोहरों को मजबूत करेंगे जिससे टूरिज्म और तीर्थाटन भी बढ़ेगा। भारत आज देश के युवाओं के लिए और देश की महिलाओं के लिए अभूतपूर्व कदम उठाने जा रहा है।
वर्ष 2021 में भारत सरकार ने महिलाओं के लिए क्या-क्या किया
1- वर्ष 2021 में भारत सरकार ने सैनिक स्कूलों को लड़कियों के लिए भी खोल लिया।
2- नेशनल डिफेंस एकेडमी में भी लड़कियों के लिए दरवाजे खोल दिए गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 10वी किस्त, नए साल में नहीं सपनों के साथ आगे बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
3- वर्ष 2021 में भारत सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष है यानी कि लड़कों के बराबर करने का प्रयास भी शुरू कर दिया है।
4- पीएम आवास योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं को अपने घर पर मालिकाना हक मिला है।
5- भारत में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ा है और इसका परिणाम ओलंपिक में देखने को मिल गया है। पैरा ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया।
6- संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर स्थानीय निकायों तक भारत ने अपनी नीतियों और निर्णयों में अपना सामर्थ्य सिद्ध किया है।
7- क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत में नेट जीरो कार्बन एमिशन का 2070 तक लक्ष्य सामने रखा है।
8- आज भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लीड ले रहा है और हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है।
9- आज देश में गोवर्धन योजना चल रही है जिससे ग्रामीण इलाकों में गोबर से बायोगैस बनाने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
10- देशभर में बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए प्लांट भी लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रतिवर्ष किसानों को लाखो टन ऑर्गेनिक खाद मिलेगा।
11- जब गोबर के भी पैसे मिलने लगेंगे तो ऐसे जानवर भी भोज नहीं लगेंगे जो दूध नहीं देते हैं।
12- सरकार ने कामधेनु आयोग का गठन किया है और पशुओं के लिए टीकाकरण का अभियान चालू किया है।
वर्ष 2022 में नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ेगे: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले वर्ष बहुत कुछ विकास कार्य हुए हैं और इस वर्ष भी उससे अधिक विकास कार्यों के साथ-साथ संस्कृति की ओर ध्यान देते हुए देश को मजबूत बनाना है। हमारे देश को बड़े लक्ष्य हासिल करने वाला देश बनाना है। सरकार ने नेचुरल फार्मिंग के लिए भी अभियान चलाया है। इसकी एक फिल्म अभी आई है और मोदी जी ने कहा है कि वह फिल्म देश के हर किसान तक पहुंचनी चाहिए। आज दुनिया में केमिकल फ्री अनाजों की बहुत मांग है और हमें इसी में आगे बढ़ना है। भारत हाइड्रोजन मिशन पर तेजी से कार्य कर रहा है। वर्ष 2022 नया भारत बनेगा।