मध्यप्रदेश में बादलों का डेरा: 31 दिसंबर तक हो सकती है बारिश, दिन रात में होने लगी हल्की ठंड

मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर से हो सकती है बारिश 2021

पश्चिम की तरफ से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान से आ रही मम्मी भरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि भोपाल और दातिया में तापमान में गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार भोपाल में तापमान 11 डिग्री से नीचे पहुंच गया है और बाकी जिलों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी पंचमढ़ी में देखने को मिली है जहां पर तापमान 8 डिग्री  बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पंचमणि में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था। इसके अलावा प्रदेश के इंदौर और होशंगाबाद में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। 

रविवार से प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा 

मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि रविवार से प्रदेश में मौसम बदल जाएगा और पाकिस्तान की तरफ से आने वाली नवमी की हवाओं के कारण बादल छाने लगेंगे। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि नवमी भरी हवाओं के कारण सोमवार से प्रदेश में बारिश भी हो सकती है और यह लगातार तीन दिन तक चलेगी। प्रदेश में रविवार के बाद सिस्टम बदलने के कारण सभी जिलों में 3 दिनों तक हल्की बारिश होगी और इनमें से सबसे अधिक असर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर ,चंबल, और उज्जैन संभागों में देखने को मिलेगा। इनके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश का असर दिखाई दे सकता है।

प्रदेश में रात का पारा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है

जहां मध्य प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था वही अब पाकिस्तान से आने वाली नामी भरी हवाओं के कारण यह पारा 13 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान होशंगाबाद में दर्ज किया गया है जहां पर 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। प्रदेश में वर्तमान में सबसे न्यूनतम तापमान नौगांव,  खजुराहो, ग्वालियर और रीवा में दर्ज किया गया है जहां पर 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान है और होशंगाबाद, धार, इंदौर और जबलपुर में सबसे अधिक तापमान 14 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में रविवार से बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *