मंदसौर के राजा पशुपतिनाथ को ठंड से बचाने के लिए ओढा़या कंबल, उत्तरी हवाई होने लगी है तेज

ठंड से बचाने के लिए भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया गया कंबल 2021

माउठे के बाद जिले में तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 3 दिनों में सर्द हवाएं तेज हो रही है और दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले 3 दिनों से जिले में रोजाना न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी जिले में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। इसी के साथ न्यूनतम तापमान का आंकड़ा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिक द्वारा कुछ दिनों पहले ही संकेत दे दिए गए थे कि आने वाले दिनों में हवाएं तेज होने के कारण तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिलेगी।

भगवान पशुपतिनाथ को ठंड से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया

माउथे के बाद रोजाना तापमान में आ रही गिरावट से जिले में ठंड की ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का दिन भर सहारा ले रहे हैं। इसी के साथ ठंड से मंदसौर के राजा पशुपतिनाथ को बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर की हवाई तेज हो गई है और इसी कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने बताया कि लो प्रेशर एरिया कम हो जाने पर उत्तर की हवाएं तेज हो जाती है और अचानक ठंड बढ़ जाती है। जिले में सुबह कोहरा छाए रहने का कारण भी यही है। 

दिसंबर अंत तक और बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 1 सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिले में गुरुवार को भी सुबह सुबह कोहरा छाया रहा। गुरुवार को जिले में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई। पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था जोकि घटकर 11 डिग्री पर रह गया है। अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिली है। पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था जो अब 22.5 डिग्री पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ डीपी दुबे ने बताया कि जिले में लो प्रेशर एरिया खत्म हो चुका है जिससे उत्तरी हवाएं तेज हो गई है। आने वाले 1 सप्ताह में न्यूनतम एवं अधिकतम दोनों प्रकार के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *