अंडरब्रिज बनाओ समिति ने सांसद की तस्वीर की उतारी आरती, जय जगदीश हरे संगीत पर रोजाना होंगी आरती

 

अंडरब्रिज बनाओ समिति ने सांसद सुधीर गुप्ता की आरती उतारी 2021

शामगढ़ में आदमगढ़ रेलवे फाटक बंद होने के बाद इसी जगह अंडरब्रिज बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है। धरना दे रहे लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। लोगों ने धरना प्रदर्शन में सांसद सुधीर गुप्ता की तस्वीर लगाकर आरती उतारी और माला पहना दी। लोगों ने जय जगदीश हरे संगीत की तान पर सांसद सुधीर गुप्ता की आरती उतारी। अंडरब्रिज बनाओ समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब ऐसे ही रोज शाम को सात बजे विरोध के तौर पर सांसद सुधीर गुप्ता की आरती उतारी जाएगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सुनवाई नहीं की जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा।

24 दिन से चल रहा है धरना, सांसद ने अभी तक नहीं की सुनवाई

अंडर ब्रिज बनाओ समिति कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोगों में आक्रोश इसलिए चल रहा है क्योंकि पिछले 24 दिनों से बृज के लिए धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं की है। अपने कार्य क्षैत्र का मामला होने के बाद भी सांसद सुधीर गुप्ता का ध्यान इस ओर नहीं है। अंडरब्रिज बनाओ समिति के पं. विक्रम पुरोहित ने बताया कि पिछले 24 दिनों से यहां धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन अभी तक सांसद सुधीर गुप्ता ने समिति के सदस्यों से मुलाकात या बातचीत नहीं की है। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता ने ना ही फाटक खोलने या अंडरब्रिज बनाने को लेकर कोई पहल शुरू की है।इसी का विरोध जताने के लिए अब समिति रोजाना सांसद सुधीर गुप्ता की तस्वीर पर आरती उतारेगी।जब तक सांसद इस पर चर्चा नहीं करेंगे तब तक रोजाना महाआरती की जाएगी।

यह सभी लोगों का धरना है, सांसद को आना चाहिए: पूर्व मंडल अध्यक्ष 

पूर्व सांसद प्रतिनिधि और भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश खुराना ने कहा है कि आंदोलन में सभी भाजपा कार्यकर्ता को आगे आना चाहिए। अंडर ब्रिज बनाना लोगों के हित में है यह कोई पार्टी का विषय नहीं है। अंडर ब्रिज बनाओ समिति का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है और समिति को सभी राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला हुआ है।  यह मामला नगर में रह रहे सभी प्रकार के लोगों के हित में है। भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पर अपना समर्थन दिया है। प्रदेश मंत्री हरदीप सिंह डंग भी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे थे। सांसद सुधीर गुप्ता यहां आकर चले गए लेकिन अभी तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। सांसद को यहां आकर लोगों से बातचीत करनी थी और सांत्वना देनी थी। अब जब तक सांसद यहा नहीं आएंगे तब तक कार्यकताओं द्वारा पदशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *