रिश्तेदार से हुआ प्यार और शादी के लिए किया इंकार तो शिवना नदी में कूदकर दे दी जान 2021
मंदसौर जिले में प्रेम संबंध का एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की को अपने शादीशुदा रिश्तेदार से प्यार हो गया और जब उसने शादी से इंकार कर दिया तो लड़की ने शिवना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मंदसौर शिवना नदी के किनारे 17 नवंबर को नाबालिक लड़की का शव मिला था जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने खुलासा किया है और नागदा में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वह लड़की का रिश्तेदार है और पिछले 2 सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़का पहले से शादीशुदा था।
लड़की को शादी के लिए इनकार किया तो शिवना नदी में कूदकर दे दी जान
पुलिस ने बताया कि लड़के की पहले से शादी हो चुकी थी इसलिए उसने लड़की से शादी करने के लिए इंकार कर दिया था। इसी से दुखी होकर लड़की परेशान रहने लगी थी और 15 नवंबर को घर से लापता हो गई थी। लड़की ने 16 नवंबर को शिवना नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि नागदा का रहने वाला भोला और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार थे और दोनों की अच्छी खासी पहचान थी। वहीं से दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया था। 15 नवंबर को लड़का अपनी बाइक लेकर मंदसौर लड़की के पास पहुंचा और वहां से दोनों नागदा के लिए निकल गए। यहां पहुंचकर लड़की ने जब लड़के से शादी के लिए कहा तो लड़के ने पहले खुद का शादीशुदा होना बताया और शादी के लिए इंकार कर दिया। लड़का लड़की से प्यार जरूर करता था लेकिन उससे शादी नहीं कर सकता था।
लड़के ने लड़की को समझा-बुझाकर बस में बैठाकर रवाना कर दिया, लड़की घर ही नहीं गई
जब लड़के ने लड़की को समझा-बुझाकर नागदा बस स्टैंड से मंदसौर बस में बैठाकर रवाना कर दिया तो लड़की दुखी हो गई। लड़की घरवालों से बिना बताए लड़के के साथ नागदा चली गई थी। जब लड़के ने उसे बस में बैठा या तो वह घर जाने से डर रही थी क्योंकि प्रेमी के इनकार करने के बाद उसकी हिम्मत परिजनों से आंखें मिलाने की नहीं हो रही थी। इसी दुख और चिंता के कारण लड़की घर नहीं गई और शिवना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी और पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।